Peer-Reviewed Open Access Journal

Eduspectra

Army Institute of Education publishes EDUSPECTRA: AIE Interdisciplinary Journal of Research & Education, an annual peer reviewed journal (P-ISSN 2394-9430) which focusses on pertinent issues,...

P-ISSN: 2394-9430 English Since 2017
Current Issue

Vol. 8 No. 8 (2018)

Article Volume - 8 (2022)

कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षा की स्थिति: एक अध्ययन

Authors
सहायक प्रोफेसर एस. एस. जे. सुबोध टी. टीकॉलेज, जयपुर, राजस्थान
61 Views
113 Downloads
Published 2026-02-05
Pages 121-126
Abstract

शोध-सार : वैदिकपूर्ण संस्कृति वाले सबसे बड़े प्रजातांत्रिक देश को स्वतंत्र हुए पिचहत्तर वर्ष पूर्ण हो गए हैं। अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति पाने के साथ-साथ भारतीयों ने गुलामी का मुख्य कारण देश में शिक्षा का निम्न स्तर माना। ऐसा माना जाने लगा कि केवल शिक्षा ही ऐसा माध्यम है जो भारतीय संस्कृति को सशक्त तथा वाहक है। तब से लेकर आज तक विभिन्न योजनाओं और नीतियों द्वारा शिक्षा व्यवस्था में सुधार व विकास करने के प्रयास जारी हैं। भारत जैसे विकासशील देश में भी कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए सामाजिक दूरी बढ़ाने के उद्देश्य से उद्योग धंधों व शिक्षा संस्थानों पर तालाबंदी कर दी गई। बंद शिक्षा संस्थान, शिक्षा की निरंतरता में बाधा के रूप में सरकार के समक्ष चुनौती बन कर खड़ी हो गई। ना सिर्फ भारत में अपितु कोरोना वायरस ने विश्व के करीब 200 देशों की शिक्षा व्यवस्था को झकझोर दिया, जिस कारण औपचारिक शिक्षा असमंजस की स्थिति में दिखाई देने लगी। अचानक हुई तालाबंदी के कारण भारतीय शिक्षा क्षेत्र में चल रही परंपरागत शिक्षा अधिगम प्रक्रिया का स्थान ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली ने ले लिया। अल्प तकनीकी ज्ञान, अल्प संसाधनों के साथ ऑनलाइन शिक्षा पद्धति को भी सभी अपनाने पर मजबूर हो गये। वर्तमान में सीमित तकनीकी संसाधनों के अभाव में अचानक रूप से पूर्णत: वर्चुअल लर्निंग मोड पर शिक्षा प्रदान करना विशाल जनसंख्या वाले भारत में कल्पना मात्र है। आने वाले समय में भारतीय प्रशासन को शिक्षा में सुधार के लिए व्यापक ढंग से कदम उठाने होंगे जिसमें सबसे प्रमुख शिक्षा में तकनीकी साधनों को बढ़ाना होगा, स्कूली बच्चों के समग्र विकास के लिए सूचना संचार तकनीकी को शिक्षा में अनिवार्य रूप से जोड़ना होगा। तभी हमारा देश विश्व गुरु के रूप में संपूर्ण विश्व का नेतृत्व करने में सक्षम होगा।

Keywords
वैश्विक महामारी कोरोना काल शिक्षा शैक्षिक व्यवस्था की स्थिति
References
  1. Covid 19 pandemic: Implication of school closure on children in India – The BMJ accessed December 2020.
  2. Human Right Watch May 2021: “Years don't wait for them”, Increased inequalities in Children's Right to Education due to COVID-19 Pandemic.
  3. India Case study by UNESCO: Situation analysis on the effects of and responses to COVID-19 on the education sector in Asia.
  4. Oxfam India Status Report, Government and private schools during COVID-19, 4 September 2020.
  5. Times Now Digital कोरोना काल में शिक्षा हुई प्रभावित Jan 31, 2022.
✓ Citation copied to clipboard