शोध-सार : अध्यापक शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम (बीएड) अध्यापक बनने के लिए व्यावसायिक शिक्षा का पाठ्यक्रम है। यह पाठ्यक्रम पूर्व में स्नातक स्तर के पश्चात द्विवर्षीय पाठ्यक्रम था, फिर इसे द्विवर्षीय पाठ्यक्रम में परिवर्तित कर दिया गया, वर्तमान में द्विवर्षीय पाठ्यक्रम तो संचालित है ही, साथ में अध्यापक बनने के लिए 12वीं के बाद ही अध्यापक शिक्षा के व्यावसायिक पाठ्यक्रम चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम को शुरू किया है जिसमें स्नातक का ज्ञान-साथ प्रशिक्षण भी बीएड पाठ्यक्रम भी समानान्तर रूप से चलता है। स्नातक स्तर के तीन वैकल्पिक विषयों के आधार पर प्रशिक्षणार्थी, शिक्षण विषय का चयन करता है, शिक्षण के चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सामाजिक अध्ययन शिक्षण विषय के पाठ्यक्रम का विश्लेषणात्मक अध्ययन किया, अपने लघु शोध कार्य में प्रशिक्षणार्थी ने सामाजिक अध्ययन शिक्षण विषय के सम्पूर्ण पाठ्यक्रम के विश्लेषणात्मक अध्ययन, अध्ययन के उपरांत शिक्षक प्रशिक्षणार्थियों से उपरोक्त को अध्ययन एवं उपयोगिता के अध्ययन के उद्देश्य निर्धारित किए। प्रस्तुत शोध कार्य में वर्णनात्मक अनुसंधान के विश्लेषणात्मक विधि का प्रयोग किया गया है, शोध कार्य में राजस्थान में संचालित चार वर्षीय बी.एड पाठ्यक्रम में सामाजिक अध्ययन विषय के पाठ्यक्रम का विश्लेषण किया गया है जिससे शोधार्थी को यह निष्कर्ष प्राप्त हुए कि सामाजिक अध्ययन शिक्षण विषय का पाठ्यक्रम प्रशिक्षणार्थियों के लिए उपयोगी पाठ्यक्रम है जिसके माध्यम से प्रशिक्षणार्थी एक प्रशिक्षित सामाजिक अध्ययन का अध्यापक बनता है।
Article
Volume - 8 (2022)
चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में सामाजिक अध्ययन विषय का विश्लेषणात्मक अध्ययन
58 Views
86 Downloads
Published 2026-02-05
Pages 127-132
Abstract
Keywords
हमारे चारों के पर्यावरण सामाजिक
नैतिक
आर्थिक
राजनैतिक
भौगोलिक
इतिहास आदि विषयवस्तु से सम्बन्धित अध्ययन
References
- डॉ. सिहागा अशोक एवं डॉ. पी. एन. (2006), सामाजिक अध्ययन शिक्षण, पृ. सं. 276–312.
- डॉ. परवीन आबिदा एवं डॉ. अग्रवाल सत्या (2006), सामाजिक अध्ययन शिक्षण, आर्य प्रकाशन, पृ. सं. 283–290.
- वशिष्ठ, उमेश कुमार (2000), शैक्षिक अनुसंधान, विश्वविद्यालय प्रकाशन, वाराणसी।
- राय, पारसनाथ (1974), अनुसंधान परिचय, लक्ष्मी-नारायण अग्रवाल प्रकाशन, आगरा।
✓ Citation copied to clipboard
